रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। आम जनता की तरह सेलेब्रिटी भी उपवास कर रहे हैं। बी-टाउन की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने भी पहली बार रोजा रखा है। इस्लाम कबूलने के बाद यह उनका पहला रोजा है। एक्ट्रेस ने अपना पहला रोजा पूरे रीति-रिवाज से रखा है और सेहरी करते उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
ब्लैक बुर्के में नजर आईं Rakhi Sawant
राखी सावंत ने शनिवार, 25 मार्च को अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में उनके काफी मेहमान शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में राखी सावंत अपने दोस्तों के साथ इफ्तार का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक बुर्का पहना हुआ है। राखी सावंत को इस तरह से एंजॉय करते देख लोग काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
इस्लाम कबूलने के बाद फातिमा रखा नाम
राखी सावंत (Rakhi Sawant) के मुताबिक, उन्होंने मई में मैसूर के रहने वाले आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह किया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने इसी साल दी थी। राखी का कहना था कि आदिल से उनका निकाह ऑफिशियल है। कोर्ट मैरिज के साथ-साथ एक्ट्रेस ने धर्म बदलकर रीति-रिवाज से निकाह भी किया था। एक्ट्रेस का इस्लाम कबूलने के बाद नाम फातिमा रखा गया था।
Comments (0)