एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब इस बीच एक्ट्रेस की बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। भूमि पेडनेकर बीते दिन यानी शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचीं थीं। भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर (Samiksha Pednekar) भी बाबा के दर्शन करते नजर आईं थीं।
बहन संग महाकाल पहुंची Bhumi Pednekar
भूमि (Bhumi Pednekar) ने मंदिर परिसर में भगवान गणेश के दर्शन भी किए। इसके बाद नंदी हॉल से भूमि ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में प्रवेश के दौरान भूमि लाल रंग का सूट पहने नजर आई थीं। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन की बात करें तो, समीक्षा पेडनेकर नीले और सफेद रंग के सूट में नजर आईं थीं। दोनों ने माथे पर तिलक लगाया था और कलावा भी बांधा हुआ था।
Bhumi Pednekar की अपकमिंग फिल्में
भूमि इस साल एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इस साल वे 'मेरे हस्बैंड की बीवी', 'अफवाह', 'द लेडी किलर' और 'भीड़' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'भीड़' में एक्ट्रेस एक बार फिर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई थी।
राखी को लेकर आदिल ने तोड़ी अपनी चुप्पी, पत्नी को लेकर किये ये बड़े खुलासे
Comments (0)