Achha Sila Diya Out: बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और नोरा फतेही इन दिनों अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में राजकुमार और नोरा के गाने 'अच्छा सिला दिया' का टीजर आउट हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। गाने के मेकर्स ने ये भी कहा था कि ये सॉन्ग (Achha Sila Diya Out) आज यानी 19 जनवरी को रिलीज होने वाला है।
जी हां राजकुमार राव और नोरा फतेही का सॉन्ग 'अच्छा सिला दिया' (Achha Sila Diya Out) रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ये गाना इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि ये सॉन्ग साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म बेवफा सनम का गाना 'अच्छा सिला दिया' का नया वर्जन है।
यहां देखे वीडियो
नजर आया राजकुमार राव का अलग अंदाज
इस गाने में राजकुमार राव और नोरा फतेही की लव और हेट केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाना प्यार में मिले धोखे की कहानी कहता है। 'अच्छा सिला दिया' में नोरा फतेही राजकुमार को प्यार में धोखा दे देती हैं, जिसके बाद वो बुरी तरह टूट जाते हैं। इतना ही नहीं गाने में नोरा , राजकुमार को मारने की कोशिश भी करती हैं लेकिन वो किसी तरह बच जाते हैं। Also Read- Tu Jhoothi Main Makkar Trailer : श्रद्धा के साथ रणवीर लगाएंगे रोमांस का तड़का, जानें कब होगी फिल्म रिलीज
मालूम हो कि 'अच्छा सिला दिया' के इस नए वर्जन में फेमस सिंगर बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। फैंस इस गाने को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। लोग गाने में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं फैंस नोरा फतेही की डांसिंग पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। Also Read- Big Boss 16 : सौंदर्या, निमृत और शालीन ने की प्रियंका की बेइज्जती, जानें क्या था एक्ट्रेस का जवाब
Comments (0)