Entertainment: बिग बॉस 16 (Big Boss 16 Friday Episode) का फिनाले करीब आ रहा है। कंटेस्टेंट के बीच टिकट टू फिनाले में जाने की होड़ लगी हुई है। इसी बीच अपकमिंग एपिसोड में होस्ट करण जौहर घर में सभी को उनके बर्ताव के लिए डांटते-फटकारते नजर आएंगे। करण प्रियंका चाहर चौधरी को कटघरे में बुलाते हैं और उन्हें घर के अंदर कोई दोस्ती नहीं होने के बारे में सवाल करते हैं।
प्रियंका से पूछा ये सवाल
शो के नए प्रोमो (Big Boss 16 Friday Episode) में करण जौहर ने प्रियंका को कटघरे में खड़ा कर दिया और उनसे पूछा घर में आपके कोई दोस्त क्यों नहीं है? शो में उन्हें कोई सपोर्ट क्यों नहीं कर रहा? करण कहते हैं, 'आप अकेली ऐसी इंसान हैं, जिनका घर में कोई सच्चा दोस्त या रिश्ता नहीं है। आपके खिलाफ कोई भी आवाज उठाता है तो आप उसे लात मार देती हो। आप जरूरत के हिसाब से लोगों से दोस्ती करती हैं।'
शिव ने प्रियंका के लिए कही ये बात
यह सुनने के बाद शिव ठाकरे भी कोर्टरूम में खड़े हो जाते हैं और सबके सामने कहते हैं कि 'प्रियंका को चाहिए जो उसकी हां में हां मिलाए।' होस्ट करण और शिव की बातें सुनने के बाद प्रियंका चौंक जाती हैं। इससे पहले शो में निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका के बीच बहस होती देखी गई थी जब करण ने उनसे शो में एक-दूसरे को रेट करने के लिए कहा था।
शिव-शालीन का हुआ झगड़ा

Comments (0)