Oscar 2023 - ऑस्कर में इस बार भारत का दबदबा देखने को मिला। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने इतिहास रच दिया है। (Oscar 2023) बता दें कि, ये किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर है। 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने के बाद से सभी खुशी से झूम रहे हैं। वहीं प्रोड्यूसर मोंगा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस बधाइयां दे रहे हैं।
कई सेलेब्स जीत की बधाई दे रहे हैं
फिल्म 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने लिखा- बधाई हो, हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद। वहीं एकता कपूर ने भी अपनी खुशी जाहिर की। सान्या मल्होत्रा ने लिखा- हर हर महादेव। मानवी गागरू ने लिखा- वाह, क्या जीत है। बधाई। ऐसे ही कई सेलेब्स जीत की बधाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - PM Security Breach: केन्द्र सरकार ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट, जानें पूरा मामला
ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है
वहीं गुनीत मोंगा इतिहास रचते हुए ऑस्कर जीतने के बाद कैप्शन में लिखा था कि, आज की रात ऐतिहासिक है। क्योंकि ये किसी इंडियन प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है। थैंक यू मॉम-डैड, गुरुजी शुक्राना। इस कहानी को लाने के लिए कार्तिकी, देखने वाली सभी महिलाओं को, 2 महिलाओं ने कर दिखाया। मैं अभी भी कांप रही हूं।
'द एलीफेंटव्हिस्परर्स' की कहानी बहुत ही इमोशनल कर देने वाली है
आपको बता दें कि, 'द एलीफेंटव्हिस्परर्स' फिल्म को कार्तिकी गोंसालविज़ ने निर्देशित किया है। वहीं गुनीत मोंगा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'द एलीफेंटव्हिस्परर्स' की कहानी बहुत ही इमोशनल कर देने वाली है। इसमें एक बेबी एलीफेंट और एक कपल की कहानी दिखाई गई है।
ये भी पढ़ें - 95th Oscars Awards 2023: नाटू-नाटू सॉन्ग ने रचा कीर्तिमान, ऑस्कर 2023 में बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीता खिताब
Comments (0)