Entertainment: स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के यूथ लीडर फहद अहमद से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। रीति रिवाजों से दोनों की इंगेजमेंट भी हो गई है। हालांकि (Swara Bhaskar Wedding) कपल ने अपनी शादी का सेलिब्रेशन मार्च में शेड्यूल किया है। स्वरा ने अब फहद के प्यार में पड़ने का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे प्रोटेस्ट के दौरान उनकी मुलाकात हुई और एक-दूसरे के विचार मेल खाने के बाद वो प्यार में पड़ गए।
2019 में हुई मुलाकात
फहद समाजवादी पार्टी के लीडर हैं ऐसे में राजनीतिक और समाज से जुड़े हर मुद्दे पर एक्टिव रहते हैं। स्वरा भी एक्टिंग से समय निकालकर सामाजिक मुद्दों पर हमेशा से एक्टिव रही हैं। दोनों की मुलाकात 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। 2020 में ये कपल फिर एक अन्य प्रोटेस्ट में मिला। स्वरा (Swara Bhaskar Wedding) के अनुसार दोनों ने पहली सेल्फी भी प्रोटेस्ट के दौरान ही ली थी। इसके बाद दोनों ने एक बिल्ली को गोद लिया और इसी तरह धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। स्वरा की फैमिली में भी फहद का आना-जाना होने लगा।
5 साल तक चला रिलेशनशिप
दोनों का रिलेशनशिप 5 साल चला। जिसके बाद दोनों ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कर ली। स्वरा ने 16 फरवरी की शाम को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी का खुलासा किया।
स्वरा ने फहद और उनकी शादी का वीडियो शेयर किया
स्वरा भास्कर ने शादी की अनाउंसमेंट करते हुए फहद के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की पहली मुलाकात प्यार में बदलने की पूरी जर्नी दिखाई गई है। इस वीडियो में लव वर्ड्स के दिन भर का शेड्यूल भी नजर आता है। अब दोनों की सगाई और कोर्ट मैरिज रजिस्टर करने की पिक्चर्स वायरल हो रही हैं। जिसमें स्वरा और फहद का एक-दूसरे के लिए प्यार अलग ही नजर आ रहा है।
फहद ने ट्वीट कर लगाई मुहर
सपा लीडर फहद अहमद ने भी स्वरा भास्कर के साथ डांस करते हुए एक पिक्चर शेयर किया है और स्वरा भास्कर से शादी की बात पर मुहर लगाई है।
Read More- Rakhi-Adil Controversy: राखी के पति आदिल की बड़ी मुश्किलें,ईरानी छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
Comments (0)