अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज ऐसी हस्ती बन चुकी हैं जिसे कौन नहीं जानता है। आज वे किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अनुष्का ने अपनी मेहनत और साहस के दम पर खुद को साबित किया है। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अनुष्का आज अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। अनुष्का शर्मा एक आर्मी परिवार से हैं। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
पत्रकार बनना चाहती थीं Anushka Sharma
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने शुरूआती दौर में एक्ट्रेस नहीं बल्कि पत्रकार बनना चाहती थीं। लेकिन उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग में भी थी। उन्हें उनका पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट किस्मत से मिला था। 2007 में अनुष्का को अपने करियर का पहला ब्रेक मिला। इस दौरान उन्हें लैक्मे फैशन वीक में वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करने का मौका मिला था।
मॉडलिंग के लिए राजधानी दिल्ली में हुईं थी शिफ्ट
आपको बता दें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने मॉडलिंग के लिए दिल्ली को चुना था। इसके लिए वे राजधानी में शिफ्ट हो गई थीं। अनुष्का ने अपने मॉडलिंग करियर को महज एक ही साल दिया था। इसके बाद उन्हें बिग बजट फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया गया। इसी दौरान उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। उनकी पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी’ 2008 में रिलीज हुई थी। उस दौरान फैंस को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म में अनुष्का ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही लूटी थी।
Written By: Deepika Pandey
Read More: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई भाईजान की फिल्म, वीकेंड पर मचाया धमाल
Comments (0)