साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। पुष्पा के जरिए अल्लू अर्जुन हर तरफ छा गए। अब इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से उन्हें यह सम्मान मिला। बता दें, दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां देश की राष्ट्रपति ने तमाम विजेताओं को अवार्ड दिया, जिनमें एक नाम अल्लू अर्जुन का भी है। 24 अगस्त को विनर्स की लिस्ट जारी की गई थी, जिसके बाद उन सभी को सम्मानित किया गया।
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा ने लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। पुष्पा के जरिए अल्लू अर्जुन हर तरफ छा गए। अब इसी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है।
Comments (0)