आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों एक अलग ही वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कोई उनकी सराहना कर रहा है, तो कोई उन्हें ट्रोल करने पर तुला हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि एक्टर के दामाद नूपुर शिखरे तक ट्रोलर्स के निशाने पर आते दिखे। लेकिन क्या सच में इस जोड़े ने जो किया वो गलत था?
इससे पहले की आप और कंफ्यूज हों, हम आपको बता दें कि ये पूरा मामला इस जोड़े की शादी से जुड़ा है। ये एक ऐसा विवाह था जो किसी भी दूसरे बीटाउन सेलिब्रिटी की वेडिंग से बिल्कुल हटकर थी। पूरा फंक्शन न सिर्फ बेहद सादगी से भरा था, बल्कि दूल्हा और दुल्हन का अवतार भी एकदम सिंपल और सोबर रहा। और बस यही चीज कई लोगों के गले नहीं उतरी।
एक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान एक ओर अपनी जिंदगी के नए चैप्टर को शुरू कर चुकी हैं, तो दूसरी ओर लोग उन्हें और उनके पति नूपुर शिखरे को निशाने पर लेने से चूक नहीं रहे हैं।
Comments (0)