Entertainment: 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में लीड रोल प्ले कर रहे शीजान को तुनिषा केस (Sheezan Khan Bail) में जमानत मिल गई है। बता दें कि वे डेथ केस में 69 दिनों से जेल में बंद थे। उन्हें साल 2022 में तुनिषा के सुसाइड केस में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शीजान की बेल के लिए उनकी फैमिली काफी समय से कोशिशें कर रही थी।
पासपोर्ट हुआ जब्त
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शीजान को वसई कोर्ट ने 1 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी है। साथ ही उन्हें उनका पासपोर्ट भी जमा करने के लिए कहा गया है। ताकि वो देश से बाहर न जा सकें।
ये है पूरा मामला
बता दें कि 24 दिसंबर को, तुनिषा शर्मा को उनके शो अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाया गया था, जब उन्हें एक शॉट दिया था। उस समय अपने पूर्व प्रेमी शीजान खान (Sheezan Khan Bail) से बात कर रही थी। इसके बाद जब वह दोबारा शॉट लेने के लिए नहीं आई तो उसके साथियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और उसे मृत पाया। वालिव पुलिस ने 24 दिसंबर को शीजान को भारतीय दंड संहिता के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
ऐसे हुई थी गिरफ्तारी
तुनिषा की मौत के एक दिन बाद शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। उसकी मां वनिता शर्मा ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। तुनिषा और शीज़ान कथित तौर पर पिछले साल कुछ समय के लिए डेट कर रहे थे, और उनके परिवार का दावा है कि तुनिषा के मृत पाए जाने के कुछ दिन पहले ही उनका आपसी संबंध टूट गया था। वसई अदालत ने 31 दिसंबर को आरोपी शीजान की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था; उसके बाद उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई।
तुनिषा की मां ने लगाए थे शीजान पर आरोप
तुनिषा की मां वनिता ने शीजान पर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह तुनिषा को पीटता था और उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर कर रहा था। हालाँकि, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शीजान की बहन फलक नाज ने तुनिषा की माँ पर उनकी "उपेक्षा" करने का आरोप लगाया था। शीजान की बहनें शफाक नाज और फलक और उनकी मां केहेकशान फैसी ने उनके वकील शैलेंद्र मिश्रा के साथ इस साल की शुरुआत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
Read More- क्या सबा आजाद संग विवाह बंधन में बंधेंगे Hrithik Roshan? जानिए एक्टर के पिता का रिएक्शन
Comments (0)