बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की फिल्म ‘सरफरोश’ को 25 साल पूरे हो चुके हैं। आपको बता दें कि, यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई और इस खास मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ नजर आई।
आमिर खान ने कहा कि, ऐसा लग नहीं रहा कि, इस फिल्म को 25 साल हो गए हैं। ऐसा लगता है कि, कल की बात है। वो यादें मेरे मन में अभी भी बहुत ताजा हैं।
Comments (0)