ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारत का झंडा एक बार फिर ऊंचा हो गया है। भारतीय संगीतकार रिकी केज (Ricky Kej) ने तीसरी बार ग्रैमी अवार्ड जीता है। रिकी को ये अवॉर्ड उनके एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए दिया गया है। ग्रैमी अवार्ड्स 2023 का आज यानी 6 फरवरी को भारत में लाइव प्रसारण किया गया। ग्रैमी अवार्ड्स में इस साल कुछ नए बदलाव आए हैं। इस अवार्ड शो में कुछ नए अवार्ड्स भी जोड़े गए हैं, जैसे 'सॉन्ग राइटर ऑफ द ईयर' और 'बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक फॉर वीडियो गेम्स'।
पढ़ाई के दौरान संगीत से हुआ प्यार
रिकी (Ricky Kej) का जन्म 5 अगस्त 1981 को अमेरिका में हुआ था। वे पंजाबी-मारवाड़ी हैं। आठ साल की उम्र में, वे बैंगलोर चले गए थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा वहीं प्राप्त की। रिकी को हमेशा से ही संगीत पसंद है। या अधिक सटीक रूप से कहें तो, उन्हें ये कला विरासत में मिली है। उनके दादा जानकी दास एक स्वतंत्रता सेनानी और अभिनेता थे। ऐसे में उनका कलात्मक विकास बचपन से ही होता आ रहा है। रिकी अपनी पढ़ाई के दौरान एक रॉक बैंड में शामिल हो गए और वहीं से उनका संगीत करियर शुरू हो गया।
Ricky Kej ने ट्विटर पर दी खुश-खबरी
रिकी केज (Ricky Kej) ने ट्वीटर पर इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए रिकी ने कैप्शन में लिखा कि ‘अभी-अभी मैंने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। बहुत आभारी हूँ, स्पीचलेस हूँ! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।’
स्वर कोकिला की पहली पुण्यतिथि आज, 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए थे
Comments (0)