नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा हो है। इस मूवी में पहली बार रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों एक्टर्स को 'राम' और 'सीता' के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हुआ।
रामायण' से लीक हुई रणबीर-पल्लवी की तस्वीरें
'रामायण' के सेट से अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री साई पल्लवी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। आपको बता दें कि, मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। यहीं से एक्टर रणबीर और पल्लवी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
पल्लवी के हाथों में गोल्ड के हैवी कंगन दिख रहे हैं
इन तस्वीरों में अभिनेता रणबीर कपूर , पीर्पल और मैरून कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। अभिनेता ने गले में सोने का हार और बाजू बंद पहना है। वहीं कानों में कुंडल और बाल लंबे हैं। वहीं अभिनेत्री साई पल्लवी भी उसी कॉन्ट्रास्ट के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर सादगी साफ-साफ दिख रही है। पल्लवी के हाथों में गोल्ड के हैवी कंगन दिख रहे हैं। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। आपको बता दें कि, इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि ये 'राम' और 'सीता' की शादी के बाद वाला सीन है।
फैंस ने किया ये कमेंट
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ सिनेमा की शानदार अभिनेत्री साई पलल्वी का 'राम' और 'सीता' वाला लुक देख कर एक यूजर ने लिखा है कि, साई पल्लवी को सीता के रोल में देख मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, रणबीर कपूर और साई पल्लवी का नया लुक काफी धांसू है। हालांकि, कुछ यूजर्स को 'राम' और 'सीता' की ये जोड़ी मिसमैच भी लगी।
Comments (0)