Jammu: जम्मू की बेटी सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने Mrs. World 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं। जम्मू के बाहु फोर्ट में सरगम के घर पर बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई है। 21 साल बाद भारत ने ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ का खिताब जीता है।
आपको बता दें कि हाल ही में, लास वेगास में आयोजित हुए ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ में सरगम ने 63 देश से आईं सुंदरियों को पीछे छोड़ ताज अपने नाम किया है। सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। और प्रेजेंट में वे मुंबई में रहती है। सरगम कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 30 हजार से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
पति है लेफ्टिनेंट कमांडर
आपको बता दें कि सरगम कौशल की शादी 3 दिसंबर 2017 को आदित्य मनोहर शर्मा से हुई थी।आदित्य भारतीय नौसेना(Indian Navy) में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं।

मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 भी हैं सरगम
सरगम कौशल ने इसी साल 'मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब भी अपने नाम किया था। उन्होंने ने बातचीत में बताया था कि वह दिसंबर में अमेरिका में होने वाली मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है। इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पिता ने कहा कि मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति लेफ्टिनेंट आदित्य मनोहर शर्मा को दिया था।
शिक्षिका है सरगम
सरगम पेशे से एक शिक्षिका है। उनके पिता जीएस कौशल जोकि बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं, उन्होंने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। वह अभी अमेरिका में है। बेटी के जनवरी में जम्मू आने का प्लान है। सरगम कौशल के एजुकेशन के बारे में बात करें तो वह काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
Read more-Kangana Ranaut: इंस्टाग्राम पर छलका कंगना का दर्द, एसिड अटैकर्स के खिलाफ कही ये बड़ी बात
Comments (0)