Entertainment: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ईद के मौके पर सलमान खान पूजा हेगड़े और शहनाज गिल जैसे सितारों के साथ फैंस के बीच में लौटे हैं।
रणबीर से पिछड़ गए भाईजान
आपको बता दें कि इस मूवी (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के साथ सलमान खान तीन साल बाद थिएटर में किसी फूल-फ्लेज रोल में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का बज एक लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' से भाईजान पिछड गए हैं।
तू झूठी, मैं मक्कार से नहीं निकल पाई आगे
सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' आज ईद के मौके पर रिलीज हुई है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 3.65 करोड़ की कमाई कर ली थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग में टोटल भाईजान की फिल्म की 60 हजार टिकट बिकी थी। हालांकि, उनकी ये एक्शन थ्रिलर रणबीर कपूर की रॉम-कॉम को पछाड़ने में असफल रही है। रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म की एडवांस टिकट 1 लाख से 5 लाख के बीच में बिकी थी और टोटल कमाई 2 से 5 करोड़ तक हुई थी।
पठान को भी नही दे पाई मात
चार साल बाद स्क्रीन (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) पर लौटें शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उनकी फिल्म ने एक ही दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने पर पहले ही दिन 4.16 लाख के करीब टिकट बिक गए थे।
इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही 50 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर लिया था। पठान के मुकाबले 'किसी का भाई, किसी की जान' एडवांस बुकिंग रेस में काफी पीछे रह गया है।
"भोला" से आगे निकले भाईजान
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम-2' के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को तो सलमान मात नहीं दे पाए, लेकिन 'भोला' को उन्होंने जरूर पीछे छोड़ दिया। दृश्यम 2 ने जहां एडवांस बुकिंग टिकट कलेक्शन में 5.75 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं भोला उसका एक चौथाई भी नहीं कमा पाई। एडवांस बुकिंग में भोला की 36 हजार के लगभग टिकट बिकी और फिल्म ने रिलीज से पहले सिर्फ 1.95 करोड़ ही कमाए।
शहजादा और सेल्फी भी रह गई पीछे
साल 2023 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी। पठान के साथ बॉलीवुड ने ये बता दिया था कि वह बॉयकॉट ट्रेंड से हार मानकर नहीं बैठेंगे। हालांकि चार महीनों में कुछ फिल्में रिलीज हुईं जो बॉक्स ऑफिस पर अपना असर नहीं छोड़ पाई।
इन फिल्मों में एक फिल्म कार्तिक आर्यन की शहजादा भी है, जिसने एडवांस बुकिंग में महज 1.8 करोड़ का बिजनेस किया, जो उनकी लास्ट ईयर रिलीज हुई मूवी 'भूल-भुलैया-2' के मुकाबले बेहद कम था। भूल भुलैया 2 ने एडवांस बुकिंग में ही 6.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया था, जो सलमान खान की 'किसी का भाई, किसी की जान' से काफी ज्यादा है।
Read More- TMKOC के मेकर्स और Shailesh Lodha के बीच बढ़ी तकरार, मामला पहुंचा कोर्ट
Comments (0)