Entertainment: सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan) रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज होते ही अपना जलवा बिखेरना शुरु कर दिया है। बता दें कि फैंस ने इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बताया। तो वहीं कुछ फैंस ने तो सलमान खान के एंट्री पर सीटी भी मारी।
फैंस बता रहे मूवी को ब्लॉकबस्टर
मूवी (Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan) पर फैंस के रिएक्शन आने लगे है। और फैंस के रिएक्शन देख कर ऐसा लगता है कि इस बार ईद पर रिलीज हुई यह मूवी ने धमाल मचा दिया है। फैंस मूवी देख कर काफी खुश हो रहे है। और जम कर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस मूवी में सब से ज्यादा सोशल मीडिया पर सलमान की दबंग एंट्री का सीन वायरल हो रहा है। एक्टर का स्वैग और स्टाइल लोगों को पागल बना रहे है। यूजर्स ने अभी से इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। सलमान की एंट्री पर पूरा थियेटर स्टेडियम बनता नजर आया।
एक्शन, इमोशन, कॉमेडी से भरी मूवी
आपको बता दें कि इस फिल्म में आपको एक्शन, इमोशन, कॉमेडी सब देखने को मिलेगा। वहीं अगर पब्लिक के रेटींग की बात करे तो इसे पब्लिक करीब 3 प्लस रेटिंग दे रही है। वहीं इस फिल्म को फैमली वॉच भी बता रही है। इसी के साथ लोग मूवी के एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे है। अगर बात फैंस के रिएक्शन की हो तो इस मूवी को देख कर वे काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Written By- Deepika Pandey
Read More- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की धीमी शुरूआत, रणबीर की ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ से नहीं निकल पाई आगे
Comments (0)