Entertainment: दो साल से भी ज्यादा समय तक फिल्मी पर्दे से दूर रहने वाले एक्टर शाहरूख खान अब फिल्मों में वापसी करने जा रहें है। उनकी फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के दो गाने बेशर्म रंग और झूमे जो पठान (Jhoome jo pathaan) रिलीज हो चुके है। हाल ही में रिलीज हुए गाने बेशर्म रंग से पहले ही बहुत कंट्रोवर्सी हो चुकी है, और अब झूमे जो पठान भी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुका है। दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों को कहना है कि गाने की धुन ओरिजनल नहीं है और यह चुराई गई है।
विशाल-शेखर ने कम्पोज किया है म्यूजिक
गुरुवार 22 दिसंबर को शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर 'पठान' के नए गाने की जानकारी दी। अरीजित सिंह की आवाज में सजे'झूमे जो पठान' गाने का म्यूजिक विशाल-शेखर ने कम्पोज किया है। यह गाना सामने आने के बाद फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी को गाना पसंद आया तो किसी ने म्यूजिक को क्रिटिसाइज किया। इस गाने को रिलीज हुए 24 घंटे ही बीते कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस गाने की धुन को सुखविंदर सिंह के गाने से चुराने का आरोप लगा डाला। गाने को एनिमेशन मूवी 'अर्जुन द वॉरियर प्रिंस' के गाने 'करम की तलवार' की धुन से कॉपी किए जाने का आरोप लगा है।

बेशर्म रंग में भगवा को लेकर हुआ था विवाद
फिल्म के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका के भगवा मोनोकिनी पहनने पर पहले ही विवाद छिड़ा हुआ है। इस गाने से कुछ सीन हटाए जाने की मांग की जा रही है। 'बेशर्म रंग' से जुड़ी कंट्रोवर्सी अभी खत्म भी नहीं हुई थी और फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' पर भी नया विवाद शुरू हो गया।
Read More- सुशांत को याद कर छलका Amit का दर्द, बोले फिल्म इंडस्ट्री Quit करने का बना लिया था मन
Comments (0)