फिल्म इंडस्ट्री में लुक्स और बॉडी शेप पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। स्क्रीन पर आकर्षक दिखने के लिए यह चीजें महत्वपूर्ण होती है। यही वजह है कि एक्टर्स अपनी फिटनेस को लेकर इतने चिंतित रहते हैं। एक्टर भले ही किसी भी फिल्म इंडस्ट्री का हो, जिम और फिटनेस के बिना उसका डेली रूटीन अधुरा होता है। इसी कड़ी में हम बात करेंगे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की, जिनकी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
फिटनेस के दीवाने हैं Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां 2' के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संग मस्ती और शरारत करते नजर आएंगे। फिल्म में ऐसे कई सीन्स हैं जहां टाइगर को अपनी बॉडी दिखाने का मौका मिलेगा। फिल्म के साथ-साथ अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टाइगर ने अपने वर्कआउट पर काफी फोकस किया है। जिसका नतीजा है कि उन्हें उनका मन चाहा बॉडी शेप मिल गया है।
फैंस के साथ शेयर किया अपना न्यू लुक
Tiger Shroff ने सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड लेग्स और मसल्स को शो ऑफ करते हुए एक सेल्फी शेयर की है। टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'नो स्लीप, नो रेस्ट एंड नो न्यू क्लोथ्स।' एक्टर के इस नए अवतार ने फैंस को हैरान छोड़ दिया है।
शहजादा ने पहले ही दिन करी हिट की डिमांड, बिक गई करोड़ों की टिकटे
Comments (0)