देशभर में विघ्नहर्ता भगवान गणपति की धूम दिखाई दे रही है। जगह-जगह भगवान गणेश विराजमान है। वहीं बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान और रोमांस किंग शाहरुख खान गणपति पूजा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे। बता दें कि, गणपति पूजा में शामिल होने के लिए दोनों का लुक सबको काफी ज्यादा आकर्षक लगा। सलमान खान और शाहरुख खान के सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
गणपति पूजा में सलमान खान और शाहरुख खान को एकसाथ देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं।
Comments (0)