आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को हाल के दिनों में कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि परिणीति को कल रात 'आम आदमी पार्टी' नेता राघव चड्ढा के साथ लंच डेट पर फिर साथ देखा गया है। इन दोनों को एक साथ देखने के बाद लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोग तो इनके रिलेशनशिप में होने के भी कयास लगाने लगे हैं। ट्विटर पर इनका वीडियो तेजी से वायरल हो हो रहा है।
Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने एक साथ किया लंच
परिणीति चोपड़ा को ब्लैक कलर के आउटफिट में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ राघव चड्ढा भी थे। जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर आए, तब पपाराजी ने फोटोज क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया, लेकिन दोनों ने साथ में पोज नहीं दिया और आगे बढ़ गए।
Parineeti Chopra & Raghav Chadha stepped out for lunch in style! #zoomtv #parineetichopra #raghavchadha #entertainment #zoompapz #bollywood pic.twitter.com/YAP0cIuJMr
— @zoomtv (@ZoomTV) March 23, 2023
दोनों को व्हाइट शर्ट में देखा गया
परिणीति (Parineeti Chopra) को कल रात मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर पॉलिटिशियन राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को ही बीती शाम व्हाइट शर्ट में देखा गया है। इनके फैंस तो ये फोटो देखने के बाद ये भी पूछने लगे हैं कि कहीं ये दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे। हालांकि, इस पर कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।
शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल अस्पताल में भर्ती, कंधे पर आई चोट, फैंस परेशान
Comments (0)