Entertainment: राखी सावंत ( Adil-Rakhi Controversy) की जिंदगी में अक्सर कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिलता है। इन दिनों अपने पति आदिल (Adil Khan Durrani) संग अपनी टूटती शादी को लेकर चर्चा में है। पिछले कुछ दिनों से मीडिया के सामने आकर राखी ने पति आदिल पर कई तरह के आरोप भी लगाए।
आदिल पर राखी ने लगाया ये आरोप
इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी को दिए इंटरव्यू (Adil-Rakhi Controversy) में कहा कि आदिल का किसी और से भी अफेयर चल रहा है। वहीं अब एक बार फिर राखी ने मीडिया के सामने पति के लिए अपने सुर बदले और कहा कि अब सब ठीक हो गया है।
आदिल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल किए ये खुलासे
राखी के आरोपों के बाद आदिल खान ने चुप्पी तोड़ी और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया और लिखा- 'इसका मतलब ये नहीं अगर मैं किसी महिला के पीठ पीछे नहीं बोलता हूं। मैं गलत हूं सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं अपने धर्म की इज्जत करता हूं और मैंने महिलाओं की इज्जत करना सीखा है। जिस दिन मैंने अपना मुंह खोला और कुछ बोला कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं और वो मेरे साथ क्या कर रही है, उसके बाद वह अपना मुंह नहीं खोल सकती।जल्द ही समय बताएगा कि कौन क्या है।

उन्होंने आगे लिखा कि 'मेरे जैसा एक समझदार इंसान उसके साथ हमेशा खड़ा रहा, जिसने उसे एक अच्छा लाइफस्टाइल दिया। कहना सबकुछ आसान है कि मैं एक रुपये लेकर मुंबई आया था। बहुत खूब राखी। राखी ने कहा कि मैं हीरो भी बनना जानती हूं और जीरो भी। मीडिया मैं आपके पैर पकड़ रही हूं। मीडिया आप आदिल के पास मत जाना, क्यों? इसलिए क्योंकि वो फैक्ट के साथ सामने आएगा या आपको किस बात का डर है?'
राखी का वीडियो आया सामने
आदिल के इस पोस्ट के बाद राखी सावंत का नया वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने मीडिया से कहा है कि कहा कि- सबको एक गुड न्यूज देना चाहती हैं। मेरा आदिल अब मेरे पास वापस आ गया है। आज मेरे फेस पर फिर से खुशी की लहर दौड़ गई है। अब हम दोनों साथ में काम करेंगे। हमारा रिश्ता अब बहुत अच्छा है। अब कुछ भी गड़बड़ नहीं होगा। मैं मेरे आदिल को बदनाम नहीं करूंगी। आदिल मेरा पति है और मेरा है। वो हमेशा मेरा रहेगा और कभी किसी के पास नहीं जाएगा।
Comments (0)