बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा Y+ सिक्योरिटी कवर दिया गया है। आपको बता दें कि, Y+ सिक्योरिटी के तहत 6 हथियारबंद जवान 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। इससे पहले शाहरुख खान के साथ 2 सिक्योरिटी फोर्स रहते थे।
शाहरुख खान को जान का खतरा है - मुंबई पुलिस
आपको बता दें कि, मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को जान का खतरा है। पुलिस को पता चला है कि, हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख खान अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार को अपनी फिल्म 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकी मिलने की जानकारी दी थी। इसके बाद ही महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने किंग खान की सिक्योरिटी को बढ़ाने का फैसला किया।
सलमान खान को भी Y+ सिक्योरिटी दी गई थी
अभिनेता शाहरुख खान से पहले दबंग भाईजान सलमान खान को भी Y+ सिक्योरिटी दी गई थी। आपको बता दें कि, पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अभिनेता सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी कवर दिया गया था। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार की पॉलिसी के अनुसार, सिक्योरिटी कवर उन नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिन्हें जान का खतरा होता है। ऐसे मामलों में, नागरिकों को सुरक्षा के लिए फीस देना पड़ता है या सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना पड़ता है।
Comments (0)