SpaceX Moon Trip: बच्चों के द मोस्ट फेवरेट टीवी शो बालवीर के कलाकार एक्टर देव जोशी(Dev Joshi)चांद की ट्रीप पर जा रहें है। देव जोशी ने यह जानकारी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। बचपन से ही हम चंदा मामा की कहानियां सुनते आए है। लेकिन जिन चंदा मामा की सिर्फ कहानियां सुनकर हम बड़े हुए, अगर वहीं हमें सैर करने का मौका मिले तो इससे ज्यादा खुशी की बात हो ही नही सकती। देव जोशी ने भी इसे एक सपने के सच होने जैसा बताया है।

फेमस टीवी शो के एक्टर और बच्चों के चहेते बालवीर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- में अपनी भावनाओं को शब्दों में एक्सप्रेस नही कर सकता मगर ये फीलिंग सबसे अलग है। वे आगे लिखते है कि में इस extraordinary, unbelievable प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बहुत प्राउड फील कर रहा हूं। उन्होंने लिखा कि जिंदगी ने हमेशा मुझे सरप्राइजेस और Oportunities दी है मगर ये सबसे बड़ा सरप्राइज है।
उन्होंने अपने फैंस, फैमिली, फ्रैंड्स को शुक्रिया अदा किया। देव ने आगे लिखा कि वे अपने देश को global scale पर represent करके काफी गर्व महसूस कर रहे है। और आखिर में उन्होंने अपनी Excitement जाहिर कर लिखा-
"Finally I can say….
Hey… I am going to the Moon"
ऐसे मिला मौका
दरअसल, जापानी बिजनेसमैन युसाकु मायजावा (Yusaku Maezawa) ने चांद पर जाने की ट्रिप प्लान की है। चांद की सैर के लिए जाने वाले लोगों में एक नाम देव जोशी का का भी है। चांद पर जाने के लिए देव जोशी सुपर एक्साइटेड हैं। उन्होंने इसे एक सपने के सच होने जैसा बताया है। देव जोशी को डियर मून प्रोजेक्ट का क्रू मेंबर बनने पर प्राउड फील हो रहा है।
क्या है ये मिशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान के यासुका मीजावा ने डियर मून मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने चांद की सैर पर जाने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे थे। माना जा रहा है कि लाखों लोगों ने चांद पर जाने के लिए अप्लाई किया था। लेकिन उनमें से सिर्फ 10 लोगों को फाइनल किया गया है। इसमें देव जोशी का नाम भी शामिल है।
Read More- 2023 Release : नए साल में मिलेगा एक्शन, हॉरर का भरपूर डोज, रिलीज होगीं ये फिल्में
Comments (0)