Bigg Boss 16: कलर्स टीवी शो 'उडारियां' की स्टार और 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों हमेशा चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद से ही प्रियंका सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका फेम धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने जो कहा उसे सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता को भी 440 वॉट का झटका लग सकता है।
प्रियंका के व्हाट्सप्प ग्रुप में नहीं होंगे अंकित गुप्ता
वायरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में, प्रियंका से पूछा गया था कि अगर वह एक व्हाट्सएप ग्रुप शुरू करती हैं तो वह किन-किन बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) कंटेस्टेंट्स को अपने ग्रुप में शामिल करना चाहेंगी। प्रियंका ने जवाब में तेजी से पांच लोगों के नाम लिए। उन्होंने अर्चना गौतम, शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और गौतम विज के नाम लिए। वहीं दूसरी ओर अंकित यह नाम सुनकर दंग रह जाएंगे।
'लॉक अप' को लेकर सुर्खियों में हैं प्रियंका
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'लॉक अप 2' के लिए उनसे बातचीत की गई है, लेकिन प्रियंका ने अभी तक इस शो के लिए हां नहीं किया है। वहीं, 'लॉक अप 2' की तरफ से भी प्रियंका के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
महाशिवरात्रि पर Ajay Devgn ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘भोला के सेट पर महसूस हुई थी दिव्य शक्ति’
Comments (0)