वेब सीरीज पंचायत का लोगों का जबरदस्त प्यार मिला था। इसका पहला सीजन और दूसरा दोनों ही सीजन काफी पॉपुलर रहे थे। दूसरा सीजन देखने के बाद से ही फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे है। अब 'पंचायत सीजन 3' बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। ये साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक है। पंचायत सीजन 3 सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
पहले जहां पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ था। कुछ दिन पहले से इसकी रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसके लिए दर्शकों से कुछ टास्क कराए गए थे, जिसमें वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लौकी तोड़नी थी। सारे टास्क पूरे होने के बाद रिलीज डेट सामने आ गई है। सीरीज का तीसरा सीजन इसी महीने रिलीज होगा।
Comments (0)