फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते नज़र आ रहे हैं। अथिया शेट्टी ने इस महीने की शुरुआत में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। और वहीं दूसरी ओर बीते दिन यानी 7 फरवरी को अभिनेत्री कियारा आडवाणी आजीवन सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी बनीं। अब केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की बेटी शनैल (Shanelle Irani) भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
खींवसर फोर्ट में होगी शादी
पिछले कुछ सालों से सेलेब्रिटीज ने राजस्थान की शादियों को अपनी पहली पसंद बना लिया है। 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपनी बेटी की शादी नागौर जिले के खिंवसर किले में कर रही हैं। इस किले को स्मृति ईरानी ने 7 फरवरी से 9 फरवरी तक के लिए रिजर्व करवा लिया है। खास बात तो ये है कि इसी किले में अर्जुन भल्ला (Arjun Bhalla) ने शनैल (Shanelle Irani) को प्रपोज किया था।
2021 में हुई थी अर्जुन-शनैल की सगाई
आपको बता दें कि शनैल और अर्जुन ने 2021 में दुबई में सगाई की थी। इसकी खुद मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। । अपने पोस्ट से उन्होंने अर्जुन भल्ला (Arjun Bhalla) का अपने परिवार में स्वागत किया था। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि अब आपको एक ससुर के तौर पर क्रेजी मैन से सामना करना पड़ेगा और मुझे सास के तौर पर झेलना पड़ेगा।
सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तसवीरें आईं सामने, भावुक हो बैठे Karan Johar
Comments (0)