Entertainment: बॉलीवुड में स्क्रीन पर अपना जलवा दिखाने के बाद अब शाहिद कपूर डिजिटल दुनिया में कदम रखने को तैयार है। शाहिद की वेबसीरिज 'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज (Farzi Trailer Out) हो चुका है। बता दें कि शाहिद की इस वेब सीरिज में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ साउथ के एक्टर्स भी धमाल मचाने वाले हैं। काफी समय से फैंस इस वेब सीरिज का इंतजार कर रहे थे, जिसका ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होने का 3 घंटे बाद इस पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके है।
शाहिद छापेगें नकली नोट
'फर्जी' (Farzi Trailer Out) की कहानी में विजय सेतुपति और शाहिद कपूर के बीच चूहे-बिल्ली की रेस देखने को मिलेगी, जिनमें से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं है। ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद कपूर को नोटों से भरे बिस्तर पर देखा जा सकता है। वह नकली नोट बनाते हैं और इसी के जरिये लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। वह खुद को एक आर्टिस्ट बताते हैं। उनके फर्जी होने की खबर इस कदर फैली है कि लॉ इनफोर्समेंट उनके पीछे पड़ गई है। यहीं पर विजय सेतुपति की एंट्री होती है। दोनों अभिनेताओं के बीच कई दमदार सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।
ये सितारें आएंगे नजर
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा इस वेब सीरीज में अमोल पालेकर, के के मेनन और साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस राशि खन्ना भी नजर आने वालीं हैं।
राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने किया है निर्देशन
राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा निर्देशित यह शो क्राइम-थ्रिलर की थीम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह जोड़ी 'द फैमिली मैन' जैसी चर्चित वेब सीरीज बनाने के लिए जानी जाती है।
Comments (0)