बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा (Parineeti-Raghav) की सगाई 13 मई को दिल्ली में होने वाली है। सगाई में करीब 100 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। अब खबर आ रही है कि बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
Parineeti-Raghav की सगाई के लिए दिल्ली पहुंचेंगी प्रियंका चोपड़ा
परिणीति-राघव की सगाई दिल्ली के कनॉट प्लेस में कपूरथला हाउस में होगी। इस वक्त दोनों के परिवार वाले तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी इस सगाई में शामिल होंगी। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 13 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगी। वह अपने काम को साइड करके केवल परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट हुईं परिणीति
परिणीति की सगाई की आउटफिट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। परिणीति के एक करीबी सूत्र ने ये जानकारी दी थी कि एक्ट्रेस अपनी सगाई में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई आउटफिट पहनने वाली हैं। इसके लिए एक्ट्रेस को कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था। वहीं मनीष मल्होत्रा भी उनकी सगाई में गेस्ट होंगे।
दुल्हन की तरह सजा परिणीती का घर
फिलहाल परिणीति चोपड़ा और उनके परिवार वाले दिल्ली में मौजूद हैं और सभी लोग सगाई की तैयारी में जुटे हैं। सगाई से पहले मुंबई के जुहू स्थित परिणीति चोपड़ा का घर भी सज चुका है। अब हर किसी की नजर परिणीति-राघव की सगाई पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सगाई के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे।
Comments (0)