बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शानदार अदाकारी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों फैंस हैं। महानायक अमिताभ बच्चन का भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से भी गहरा नाता रहा है। वे 26 अक्टूबर 1998 को भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आए थे। आज भी महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुजारी की अमिताभ बच्चन की पूजा को लेकर यादें ताजा है।
शूटिंग के चलते नहीं आ पाए थे महाकालेश्वर
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को जन्म दिवस था। इस मौके पर अमिताभ बच्चन को महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहित भी याद कर रहे थे। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी रमण त्रिवेदी ने बताया कि 26 अक्टूबर 1998 को अमिताभ बच्चन महाकाल के दरबार में पूजा करने के लिए आए थे। वे उस समय भी 11 अक्टूबर को जन्मदिन के अवसर पर महाकाल के दर्शन करने आना चाहते थे। मगर शूटिंग में व्यस्त और अपने विभिन्न कार्यक्रमों की वजह से 11 अक्टूबर को नहीं आ पाए थे।
स्वस्थ होने की कामना के लिए कराया गया था महामृत्युंजय जाप
इसके बाद अमिताभ बच्चन के लिए को महाकालेश्वर मंदिर में विधि विधान के साथ पंचामृत पूजन किया था। फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गए थे। जिसके बाद उनके स्वस्थ होने की कामना को लेकर महामृत्युंजय जाप भी कराया गया था। वे स्वस्थ होने के बाद भगवान महाकाल का आभार प्रकट करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे।
अमिताभ बच्चन का परिवार आता रहा है उज्जैन
पंडित रमण त्रिवेदी ने बताया कि इसके बाद भी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के परिवार के दूसरे सदस्य भगवान महाकाल के दरबार में आते रहे हैं। अमिताभ बच्चन के लिए कई बार महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना भी हो चुकी है। अमिताभ बच्चन के फैंस उनके स्वास्थ्य की कामना को लेकर पूजा करवाते हैं।
Read More: CM Shivraj ने खुद को बताया ‘फीनिक्स’, कहा- मैं मर भी गया तो जनता की सेवा के लिए फीनिक्स की तरह पुनर्जन्म लूंगा
Comments (0)