साउथ की शानदार फिल्म ‘कांतारा’ के हिट होने के बाद दर्शक उसके दूसरे पार्ट का बहुत ही बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। आभिनेता ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा ए लीजेंड चैप्टर 1’ का टीजर आज यानी की सोमवार को रिलीज कर दिया है। पहली ही झलक इतनी दमदार है तो सोचिए फिल्म में क्या होगा?
ऋषभ शेट्टी का दिखाई दिया खूंखार लुक
Kantara A Legend Chapter 1 में अभिनेता ऋषभ शेट्टी की लीड रोल है। फिल्म से उनका पहला लुक रिवील किया गया, लेकिन इसमें उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल लग रहा है। इस टीजर में बहुत ही अद्भुत किरदार में ऋषभ दिख रहे हैं। Kantara A Legend Chapter 1 के टीजर में ऋषभ का LOOK ऐसा है, जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें कि, इस टीजर को देखने के बाद ऐसा से लग रहा है कि, ये दैव की कहानी है, जो दर्शकों को एक अद्भुत सफर पर ले जाएगी।
कांतारा' ने पिछले साल दुनिया भर में तहलका मचा दिया था
इसी के साथ इस बार भी फिल्म में वो दहाड़ भी बरकरार है जो पहली फिल्म की जान थी। इस टीज़र में ऋषभ शेट्टी के किरदार कई रहस्यों और साजिशों से घिरा दिख रहा है। बता दें कि 'कांतारा' ने पिछले साल दुनिया भर में तहलका मचा दिया था और दर्शकों को अपनी लोककथाओं पर आधारित कहानी से दीवाना कर दिया था, जिसमें इंसानियत और प्रकृति के बीच जटिल रिश्ते की कहानी दिखाई गई थी।
Comments (0)