90 के दशक की बहुत सी पॉपुलर एक्ट्रेस रही है जिन्हें लोग आज भी उनके काम के लिए याद करते हैं। उन्हीं में शामिल रही थी मीनाक्षी शेषाद्रि जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया और दामिनी के लिए तो उन्हें आज भी तारीफें मिलती हैं लेकिन एक समय उन्हें इस फिल्म से निकाला जाने वाला था। सालों बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की। बता दें कि मीनाक्षी वो एक्ट्रेस हैं जो अपना बुलंदियों पर पहुंचा करियर छोड़कर रातों रात गायब हो गई थी। कहा जाता है कि इसके पीछे की एक वजह थी वह डर के मारे सब कुछ छोड़ छोड़कर चली गई थी।
दामिनी में उनके काम को काफी सराहना मिली और इस फिल्म के डायरेक्टर थे राज कुमार संतोषी जो मीनाक्षी से प्यार कर बैठे थे लेकिन एक्ट्रेस ने डायरेक्टर का मैरिज प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके कारण उन्हें फिल्म से निकालने तक की नौबत आ गई थी। खबरों की मानें तो उस समय फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी अपनी ज्यादातर फिल्मों में बतौर हीरोइन मीनाक्षी को ही लेते थे।
मीनाक्षी वो एक्ट्रेस हैं जो अपना बुलंदियों पर पहुंचा करियर छोड़कर रातों रात गायब हो गई थी। कहा जाता है कि इसके पीछे की एक वजह थी वह डर के मारे सब कुछ छोड़ छोड़कर चली गई थी।
Comments (0)