Entertainment: बॉलीवुड गर्ल अथिया शेट्टी और क्रिकेट स्टार केएल राहुल बहुत समय से एक रिलेशन में है। और अब खबरें आ रही हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन (Rahul-Athiya Marriage) में बंधने जा रहें है। हालांकि अभी तक इस कपल और शेट्टी परिवार की ओर से कोई पुष्टी नहीं की गई है। खबरों की मानें तो कपल इसी
महीने 23 जनवरी को शादी रचाने वाले है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स की तरफ से एक अपडेट आया हैं, जिसमें इस शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट सामने आई है।
तीन दिन तक चलेंगे function
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अथिया और केएल राहुल की शादी (Rahul-Athiya Marriage) का जश्न तीन दिन चलने वाला है। शादी इसी महीने 23 जनवरी को होगी। बता दें कि दोनों परिवार वालों चुपके चुपके तैयारियां भी शुरू कर दी है। 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में होगी। 21-22 को हल्दी-मेहंदी और संगीत का फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा।
ये हस्तियां होंगी शामिल
रिपोर्ट में दोनों की गेस्ट लिस्ट भी सामने आई है। कपल की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलिब्रिटी का नाम शामिल है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सिंपल होगी Wedding
खबरों की मानें तो ये सभी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर निभाई जाएंगी। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल और अथिया साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हाल ही में दोनों ने दुबई में न्यू ईयर का जश्न मनाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई थी।
Comments (0)