Entertainment: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Award 2023) का 80वां संस्करण लॉस एंजेलिस में चल रहा हैं। इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को अवार्ड दिया जा रहा है। इसी के तहत गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से लगातार विनर्स के नाम के खुलासे किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इस साल भारतीय फिल्म आरआरआर ने भी अवॉर्ड जीतकर देश का सिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व से ऊंचा कर दिया है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है।
दरअसल, राजामौली की आरआरआर ने दो कैटेगरी में अपना नॉमिनेशन पक्का किया था, लेकिन आरआरआर बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने से चूक गई।
दिसंबर 2022 में ही हो गए थे नॉमिनेशन
बता दें कि 2023 के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड (Golden Globe Award 2023) शो के लिए नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट बीते 12 दिसंबर 2022 को हुई थी। ये अवॉर्ड जीतने के बाद एसएस राजामौली जूनियर एनटीआर, राम चरण आलिया भट्ट और अजय देवगन काफी खुश हैं। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट सॉन्ग-मोशन पिक्चर के विजेता सिंगर एम एम कीरावानी का आरआरआर फिल्म से 'नाटू नाटू' सॉन्ग है।
1100 करोड़ से भी ज्यादा का किया था बिजनेस
फिल्म आरआरआर की बात करें तो यह फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। जबकि आलिया भट्ट और अजय देवगन सपोर्टिंग रोल में हैं। ये फिल्म दो महान क्रांतिकारियों कोमारम भीम और अल्लूरीर सीताराम राजू पर आधारित है। बता दें कि ये फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जिसने करीब 1100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
ये हैं लिस्ट
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 के बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म अवॉर्ड के लिए पांच फिल्में मुकाबला कर रही थी, इनमें आरआरआर भी शामिल थी, लेकिन अवॉर्ड अर्जेंटीना, 1985 ने अपने नाम कर लिया है। इस कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड फिल्मों की लिस्ट,
1.आल क्वाइट आन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
2.अर्जेंटीना, 1985 (Argentina, 1985)
3.क्लोज (Close)
4.डिसीजन टू लीव (Decision to Leave)
5.आरआरआर (RRR)
Comments (0)