फिल्म 'दिल से' से करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति जिंटा बॉलीवुड का जाना माना नाम है। उन्होंने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिसमें से 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'वीर जारा', 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई हिट फिल्में शामिल है। हालांकि डिंपल गर्ल लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। ऐसे में आज हम आपके लिए प्रीति जिंटा से जुड़ी एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे।
बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कमबैक मूवी के सेट से तस्वीर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है।
Comments (0)