बॉलीवुड में मशहूर एक्टर अरमान कोहली के घर पर मातम छाया हुआ है। अब एक्टर के सिर से पिता का साया उठ गया है। ये दुख भरी खबर सामने आते ही हर तरफ गम का माहौल बना हुआ है। अरमान के पिता मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली थे। उन्होंने कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस कर इंडस्ट्री में नाम कमाया था। ऐसे में उनके इस दुनिया को अलविदा कहने पर अब हर तरह मातम का साया छा गया है। राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 95 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
नहाने के लिए बाथरूम गए थे
परिवारिक सूत्र के अनुसार, आज सुबह तकरीबन 8 बजे राजकुमार कोहली नहाने के लिए बाथरूम गए थे। लेकिन बहुत देर तक वह बाहर ही नहीं निकले। फिर बेटे अरमान अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और फिर पिता को बाहर निकालकर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।
'नागिन' और 'जानी दुश्मन जैसी हिट फिल्मे दी
फिल्ममेकर राजकुमार कोहली अपने करियर में 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'बीवी नौकर का', 'बदले की आग', 'राज तिलक', 'जीने नहीं दूंगा', 'इंतकाम', 'बीस साल बाद' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। 'नागिन' और 'जानी दुश्मन' उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है। राजकुमार कोहली ने साल 1962 में सपनी नाम की फिल्म बनाई थी जिसमें प्रेम चोपड़ा ने लीड रोल निभाया था।
अरमान कोहली को 'विरोधी' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था
राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी 'जानी दुश्मन' मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार, सनी देओल, सुनील शेट्टी, सोनू निगम, अरमान कोहली जैसे सितारों ने काम किया था। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। राजकुमार कोहली ने अपने बेटे अरमान कोहली को साल 1992 में 'विरोधी' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। हालांकि, बॉलीवुड में उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। अरमान कोहली पिछली बार फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आए थे।
Comments (0)