‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मीरा चोपड़ा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रक्षित केजरीवाल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। मीरा चोपड़ा ने मंगलवार को जयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अपने प्रेमी रक्षित केजरीवाल के साथ शादी की। रक्षित, जो एक बिजनेसमैन हैं, के साथ सात फेरे लेने के कुछ घंटों बाद मीरा ने सोशल मीडिया पर अपने डी-डे से मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें साझा कीं।
हर जनम तेरे साथ...
मीरा चोपड़ा और रक्षित केजरीवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं। शेयर की गई तस्वीरों में मीरा और रक्षित को कैमरे के सामने खुशी से पोज देते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में हम न्यूलीवेड कपल पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हुए देख सकते हैं। इन खास तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है कि, अब हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें...हर जनम तेरे साथ।
रक्षित ने पहनी सफेद रंग की शेरवानी
इन फोटोज में मीरा लाल रंग का शादी का जोड़ा पहने दिख रही हैं। उन्होंने ट्रेंड से हटकर बहन प्रियंका की तरह ही लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना और लाल चूड़े के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं एक्ट्रेस के पति रक्षित केजरीवाल सफेद रंग की शेरवानी पहने डैशिंग अंदाज में नजर आए।
मीरा की पोस्ट पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है
वहीं मीरा चोपड़ा की पोस्ट पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। एक्ट्रेस बरखा सेनगुप्ता ने लिखा कि, बधाई हो लड़की। आप दोनों को प्यार और खुशी की शुभकामनाएं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि, वाह, आप सुंदर लग रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, आप लोगों को बहुत-बहुत बधाई।
Comments (0)