बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। 21 फरवरी को रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे हैं। इसके बाद बीते दिनों ही प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने रक्षित के साथ सात फेरे लिए। वहीं, पिछले कुछ दिनों से सिनेमा जगत का फेवरेट कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने गुड़गांव में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों के बीच शादी कर ली।
तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट सात जन्मों के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। न्यूली मैरिड कपल ने शादी की पहली तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरों में दोनों बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी।
कृति-सम्राट का शादी लुक
अभिनेता पुलकित सम्राट और अभिनेत्री कृति खरबंदा की शादी की तस्वीरों में कपल को खूब मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। कृति ने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था और वहीं पुलकित ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी। दोनों टिपिकल इंडियन तरीके से शादी की।
पुलकित सम्राट की दूसरी पत्नी
आपको बता दें कि, अभिनेता पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होने वाली है। इससे पहले साल 2014 में सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से पुलकित की शादी हुई थी। उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका था, जो साल 2015 में ही टूट गई और दोनों का तलाक हो गया।
Comments (0)