Pathaan trailer out: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मचअवेटेट फिल्म पठान का ट्रेलर आज यानी 10 जनवरी को रिलीज हो गया है। फैसं को फिल्म का टीजर काफी पसंद आया था। जिसमें शाहरुख को लंबे समय के बाद एक्शन अंदाज में देखा जा रहा है।' पठान' का ट्रेलर (Pathaan trailer out) को यशराज के ऑफिशियल पेज पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम (Pathaan trailer out) भी लीड रोल में नजर आएंगे।
'बेशर्म रंग ' गाने पर मचा बवाल
फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज किया गया था। जिसके बाद उसपर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ। कई राज्यों में फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। बता दें कि पठान को 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी है। शाहरुख के दमदार एक्शन के लोग कायल हो रहे है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। इसमें शाहरुख खान को देख फैंस खुशी से झूमने लगे हैं। ट्रेलर में सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जरिए डिंपल ने काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। READ MORE-CM शिवराज सिंह करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मेसकॉट, टॉर्च और थीम सांग को रिलीज़
शाह रुख ने शेयर किया था फिल्म का पोस्टर
किंग खान ने 5 जनवरी को अपनी को-स्टार दीपिका के जन्मदिन के मौके पर उन्हें सरप्राइज देते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म ‘पठान’ से दीपिका का एक नया लुक शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही थी। इस पोस्टर में दीपिका के एक हाथ में गन, शरीर पर फाइट के बाद के निशान और चेहरे पर खून की छींटे नजर आ रहे थे। बता दें कि शाहरुख ने दीपिका के लिए शानदार कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने लिखा कि- माई डियरेस्ट दीपिका पादुकोण के लिए, कैसे आप हर संभव अवतार में स्क्रीन के मालिक बनने के लिए इवोल्व होती हैं। हमेशा गर्व और हमेशा आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं।
Comments (0)