Parineeti Raghav Engagement: काफी अटकलों के बाद, बी-टाउन की खूबसूरत हसीना परिणीति चोपड़ा आधिकारिक तौर पर 13 मई, 2023 को आप सांसद राघव चड्ढा से सगाई करेंगी। सगाई की रस्म दिल्ली में आयोजित की जाएगी। जहां उनके सभी दोस्त और परिवार पहुंच गए हैं। बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका भी विदेश से दिल्ली आ चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा को 13 मई 2023 की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट (Parineeti Raghav Engagement) किया गया। वह कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं। उन्होंने को-ऑर्ड सेट के साथ ब्लैक स्नीकर्स पहने थे और ब्लैक गॉगल्स और कैप से अपने लुक को पूरा किया था। प्रियंका अकेली थीं, उनके साथ उनके पति निक जोनस और बेटी मालती नहीं दिखीं।
जोरों-शोरों से चल रही हैं सगाई की तैयारियां
परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में होस्ट की गई है। दोनों की सगाई की तैयारियां वेन्यू पर जोरों-शोरों से चल रही हैं। सगाई में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले परिणीति और राघव भी दिल्ली के लिए रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए थे।
सगाई की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस
परिणीति और राघव के डेटिंग की खबरें कुछ दिन पहले ही उस वक्त आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी, जब दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां में साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को आए दिन एक साथ स्पॉट किया गया। कभी डिनर डेट पर तो कभी साथ में क्रिकेट का लुत्फ उठाते हुए, भले ही दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर कोई बात नहीं की, लेकिन उनकी साथ में मौजूदगी ने फैंस को उनका जवाब दे दिया था। अब उनके चाहने वालों को कपल की सगाई की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।
Comments (0)