Bhagyashree Photoshoot : बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भाग्यश्री आज भी अपने खूबसूरती के लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सलमान खान नजर आए थे। ये फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। इस फिल्म ने भाग्यश्री को रातों रात हिट बना दिया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। आज भले ही भाग्यश्री फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच उनका लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
साड़ी का पल्ला गिराकर कराया फोटोशूट
भाग्यश्री ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस का लुक बस देखते ही बन रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाग्यश्री ने क्रीम क्रीम कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है, जिसे उन्होंने ब्लैक कलर के ब्लाउज से टिमअप किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फोटोशूट कराने के लिए बार-बार उनका पल्ला गिराया जा रहा है। हालांकि उनकी साड़ी के पल्ले को ब्लाउज से पिन किया गया है। इस दौरान वो इंडियन लुक में भी बेहद हॉट नजर आ रही हैं। Read more- 95th Academy Awards: जानें 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों के नाम
वीडियो पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट
भाग्यश्री के इस वीडियो को जहां एक तरफ फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'इस उम्र में भी ऐसी हरकतें।' वहीं एक लिखता है, 'आप आज भी खूबसूरत लगती हैं।' एक ने कहा, 'आप दिन पर दिन और भी जवां होती जा रही हैं। इस तरह के कई और कमेंट भाग्यश्री के इस वीडियो पर आ रहे हैं। Read more- Jhoome Jo Pathaan: ‘बेशर्म रंग’ के बाद अब ‘झूमे जो पठान’ पर भी शुरू हुई controversy
Comments (0)