रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' ग्रैंड फिनाले से बहुत करीब है। बस कुछ ही दिनों में ऑडियंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा। बिग बॉस 17 में मुकाबला अब पांच कंटेस्टेंट्स के बीच है। फिनाले राउंड में अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन है। इन टॉप 5 में से भी अब सबकी नजरें टॉप 3 में टिकी हैं।
सलमान खान का होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 17 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स की जर्नी को अब तक खूब प्यार मिला है। बिग बॉस 17 को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा भी शामिल हैं। एक्ट्रेस ने अपनी कजिन को जीत का मूल मंत्र दिया है।
Comments (0)