रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है।
6 जुलाई को सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन
रणवीर ने 6 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दौरान दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर को बधाई नहीं दी थी। जिससे एक बार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स कहने लगे थे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि रणबीर ने अब इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने अलीबाग वेकेशन से दीपिका के साथ एक नई रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है।
अलीबाग में मनाया मिनी वेकेशन
रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। वह और दीपिका मिनी-वेकेशन के लिए अलीबाग गए थे। रणवीर ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दीपिका की एक नई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में यह दोनों एक जहाज के अंदर बैठें नजर आ रहा है और बाहर की तरफ झुक रहे है।
फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद।" बता दें कि फोटो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी कार से अलीबाग से मुंबई लौटते हुए भी नजर आए।
Comments (0)