साउथ अभिनेत्री पायल घोष ने एक बार फिर फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पायल घोष ने कहा कि, वह खुशनसीब हैं कि, वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लॉन्च हुईं। अगर बॉलीवुड से लॉन्च होती तो उनके कपड़े उतार दिए गए होते। आपको बता दें कि, पायल ने Prayanam से लेकर मिस्टर रास्कल जैसी फिल्मों में काम किया है।
थैंक गॉड, मैं साउथ इंडस्ट्री में लॉन्च हुईं
पायल घोष ने ये बड़ा बयान X (ट्विटर )के जरिए दिया। X पर पायल घोष ने लिखा कि, थैंक गॉड, मैं साउथ इंडस्ट्री में लॉन्च हुईं। अगर बॉलीवुड से लॉन्च हुई होती तो वह लोग मेरे कपड़े उतरवा देते। क्योंकि बॉलीवुड वाले फीमेल बॉडीज का इस्तेमाल करते हैं। क्रिएटिवटी से ज्यादा। बता दें कि, अभिनेत्री पायल घोष ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, अगर उन्हें बड़ी फिल्में चाहिए तो उन्हें सोना तो पड़ेगा। बिना सोए ये पॉसिबल नहीं है।
पायल घोष आरोपों को अनुराग कश्यप ने खारिज किया
वहीं पायल घोष द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने साफ इंकार किया था। कश्यप ने पुलिस से ये भी कहा था कि, एक्ट्रेस पायल घोष जब ये सब बेबुनियाद आरोप लगाए तो वह काम के सिलसिले में श्रीलंका में थे। उन्होंने पुलिस को इस मामले में सबूत भी पेश किए थे।
Comments (0)