बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना टैलेंट शो केस करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब कसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दोनों हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में उन्होंने खूब नाम कमा लिया है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एनिमोली और पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी देती रहती हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले लंबे समय से उनकी बेटी माल्ती का पूरा चेहरा देखने का इंतजार कर रहे थे। और अब प्रियंका ने फैंस की ये चाहत पूरी कर दी है।
Priyanka Chopra ने रिवील किया माल्ती का चेहरा
अपने भारतीय फैंस के बीच 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सरोगेसी के जरिए माल्ती को जन्म दिया है। उनकी बेटी का जन्मदिन 15 जनवरी, 2022 को आता है। फैंस को जब से प्रियंका की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है, तब से फैंस प्रियंका की बेटी को देखने का बेहद इंतजार कर रहे हैं। फैंस की रिक्वेस्ट के बाद एक्ट्रेस ने साल भर बाद माल्ती का चेहरा रिवील किया है। उन्होंने माल्ती की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। प्रियंका ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'दिन हो तो ऐसा'।
माल्ती की झलक देख फैंस का रिएक्शन
फैंस ने माल्ती को पहली बार देख कर काफी तारीफ की है। कई लोगों ने उन्हें 'लिटिल निक' का नाम भी दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये कितनी प्यारी और सुंदर है बिलकुल अपने मम्मी-पापा की तरह।' दूसरे उजर ने लिखा, 'निक की प्यारी लेडीज (प्रियंका और माल्ती) हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।' आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस (Priyanka Chopra) ने फैंस को मालती का चेहरा दिखाया है। वैलेंटाइन्स डे पर भी प्रियंका ने मालती की एक झलक शेयर की थी। प्रियंका ने माल्ती के साथ साइड पोज देकर बेटी की एक झलक फैंस को दिखाई थी।
अंकित गुप्ता के अलावा, बिग बॉस 16 के ये 5 कंटेस्टेंट्स होंगे प्रियंका के व्हाट्सएप ग्रुप में
Comments (0)