बॉलीवुड जगत में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो कई फिल्मों में हीरो पर भारी पड़ी है। इन हसीनाओं ने अपने दम पर कई फिल्मों को हिट कराया है। आइए हम आपको बताते हैं, उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी फिल्मों ने सबसे ज्यादा 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
ये भी पढ़ें - 15 नवंबर को एमपी के दौरे पर रहेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
सोनाक्षी सिन्हा

इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा है। सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत की थी। दबंग सहित सोनाक्षी सिन्हा की 6 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हैं। लेकिन इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा का जादू फीका नजर आ रहा है।
आलिया भट्ट

कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आपको बता दें कि, आलिया भट्ट ने 7 ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिन फिल्मों ने बॅाक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जैसे RRR, ब्रह्मास्त्र, गंगूबाई काठियावाड़ी आदि फिल्में हैं।
करीना कपूर

वहीं करीना कपूर का नाम इस लिस्ट में 3 स्थान पर है। करीना कपूर ने ऐसी 7 फिल्में दी जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल है। करीना कपूर ने अपने करियर में अबतक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि, करीना कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बजरंगी भाईजान है, जिसने 320. 34 करोड़ का कलेक्शन किया था।
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। अपने करियर में कटरीना कैफ ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। कटरीना की कुल 8 फिल्मों ने अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। कटरीना कैफ की सबसे बड़ी हिट फिल्म सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 339.16 करोड़ का कलेक्शन किया था।
दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम लिस्ट में टॅाप पर है। दीपिका पादुकोण फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। ओम शांति ओम से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने अब तक कुल 7 ऐसी फिल्मों में काम किया है जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म पद्मावत है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Comments (0)