बॉलीवुड एक्ट्रेस नर्गिस फखरी फिल्म रॉकस्टार से चर्चा में आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के अपोजिट काम किया था। नर्गिस का फिल्मी करियर कुछ खास परवान नहीं चढ़ सका। अब हाल ही में अभिनेत्री नर्गिस ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड सेलेब्स के रिश्तों और शादी पर तंज कसा है। नर्गिस फखरी ने कहा कि, सेलेब्स परफेक्ट शादी और रिश्तों का ढोंग करते हैं।
एक्ट्रेस Nargis Fakhri ने कहा कि, हर कोई एक-दूसरे पर चांस मारता है, क्योंकि मुझे लगता है कि, नैचुरली सभी इंसानों की आदत में फ्लर्ट होता है।