सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जल्द ही कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बन ने जा रही हैं। फैंस कियारा आडवाणी को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेहद बेताब है। सोशल मीडिया पर कई दिनों से उनकी शादी की लेटेस्ट अपडेट्स सुनने को मिल रही हैं। वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक हर चीज पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं।
Sidharth-Kiara का वेडिंग वेन्यू कंफर्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी की सभी रस्में 4-6 फरवरी के बीच जैसलमेर में होगी। इसकी पुष्टि सूर्यगढ़ पैलेस जैसलमेर के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने की है। शादी में शाहिद कपूर, उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा सहित लगभग 100-125 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Kiara का ब्राइडल लहंगा
Sidharth-Kiara की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे, जिसके लिए सूर्यगढ़ पैलेस में 84 लग्जरी कमरे रिजर्व करवा दिए गए हैं। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कियारा अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर ब्राइडल लहंगा पहनेंगी। सूर्यगढ़ पैलेस ने कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी पर आधिकारिक तौर पर मोहर लगा दी है। Sidharth-Kiara की शादी पंजाबी परंपराओं के अनुसार संपन्न होगी। इनके प्री-वेडिंग फंक्शन 4 फरवरी से शुरू हो जाएंगे ।
Comments (0)