Kuttey: आसमान भराद्वाज की आने वाली फिल्म 'कुत्ते' का पहला लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और तब्बू है। इसमें अर्जुन कपूर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की है, जिसमें उनके साथ तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, शर्दुल भारद्वज, कोंकणा सेन शर्मा के लुक की झलक भी देखने को मिल रही है। अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, 1 हड्डी और 7 कुत्ते भसाद शुरु होने दें।
शेर भूखा हो तो क्या जहर खालेगा
अर्जुन कपूर इस वीडियों में एक बेहद टफ लुक में नजर आ रहे हैं और उन्होंने वर्दी पहनी हुई हैं। वहीं अभिनेत्री तब्बू को भी पुलिस वाले के रोल में देखा गया है। तब्बू यहां पर कहती दिख रही है कि, शेर भूखा हो तो क्या जहर खालेगा।
नसीरुद्दीन शाह का इंटेंस लुक
वहीं इस वीडियों क्लिप में नसीरुद्दीन शाह भी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। वो कहते हैं, 'मुंह मांगा दम दूंगा उसे उड़ाने का'। इसके बाद ही कोंकणा सेन का लुक देखने को मिलता है। कोंकणा को उनके चेहरे पर खून के साथ देखा गया, वह कहती हैं, 'बकरी हम, कुत्ता तू और शेर तेरा मालिक'।
म्यूजिक विशाल भारद्वज द्वारा बनाया गया
फिल्म कुत्ते को लव रंजन, विशाल भारद्वज , अंकुर गर्ग, रेखा भारद्वज ने लव फिल्म्स और विशाल भारद्वज फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वज द्वारा बनाया गया है और लिरिक्स गुलजार ने लिखे हैं। फिल्म कुत्ते अगले साल 13 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। बता दें कि इससे पहले Arjun Kapoor फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म कुत्ते का अनाउंसमेंट पोस्टर पिछले साल रिलीज किया गया था। इसे आसमान और विशाल भारद्वाज ने लिखा है। ये भी पढ़े- Shraddha murder case : आफताब का याचिका दायर करने से इन्कार, अब 22 दिसंबर को होगी सुनवाई
Comments (0)