बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता पुलकित सम्राट की फिल्म फुकरे-3 Box Office पर कॉमेडी का तड़का लगा रही है। फुकरे की दो फ्रेंचाइजी हिट रही हैं और अब तीसरा पार्ट भी भरपूर मनोरंजन कर रहा है। आपको बता दें कि, 28 सितंबर को रिलीज हुई फुकरे 3 किंग खान शाहरुख की फिल्म जवान से भिड़ रही है। जवान फिल्म की सुनामी में फुकरे ने मजबूती से पैर जमा लिए हैं।
फुकरे 3 को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ से अच्छा रिव्यू मिल रहा है
फुकरे 3 को क्रिटिक्स और फैंस की तरफसे अच्छा रिव्यू मिल रहा है। फुकरे 3 फैंस को गुदगुदाने में कामयाब हो रही है। पहले दिन फुकरे 3 ने 8.82 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन फुकरे 3 की कमाई लगभग 7.50 करोड़ रही। यानि की केवल 2 दिन में फुकरे 3 ने 16.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि, फुकरे 3 वीकेंड पर 35 से 40 करोड़ की कमाई कर सकती है। बता दें कि, फुकरे 3 का कुल बजट तकरीबन 40 करोड़ की आसपास ही है। ऐसे में पहले ही वीकेंड पर फुकरे 3 अपनी पूरी लागत निकाल सकती है।
फुकरे 3 में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं
आपको बता दें कि, फुकरे का चूचा शानदार किरदार है, जो फैंस के दिलों में राज करता है। वहीं अभिनेता पुलकित सम्राट और ऋचा चड्डा भी फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब साबित हो रही हैं। इन दोनों के अलावा फुकरे 3 में पंकज त्रिपाठी और मंजोत सिंह ने भी लीड रोल में नजर आए हैं। बता दें कि, फुकरे 3 को मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनाया गया है और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है।
Comments (0)