नब्बे के दशक में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी के खूब जलवे थे। दोनों ने 'हम आपके हैं कौन', 'साजन', 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'दिल तेरा आशिक' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। ये सभी फिल्में हिट रही थीं। हर फिल्ममेकर तब माधुरी और सलमान की जोड़ी के साथ काम करना चाहता था। 'हम आपके हैं कौन' के बाद से माधुरी और सलमान की हर तरफ और जोरों से चर्चा होने लगी थी। अपनी इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता से सूरज बड़जात्या बेहद खुश थे। इसी वजह से उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में सलमान के साथ माधुरी दीक्षित को लेने का मन बनाया था। पर एक्ट्रेस ने यह फिल्म रिजेक्ट कर दी थी। क्या आप जानते हैं क्यों?
'हम साथ साथ हैं' 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म पारिवारिक रिश्तों पर आधारित थी, जिसमें कई स्टार्स थे। सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, मोहनीश बहल, करिश्मा कपूर, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे और तब्बू के अलावा कई और सितारे फिल्म का हिस्सा थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। 'हम साथ साथ हैं' में तब्बू, सलमान खान की भाभी बनी थीं। पर बहुत ही कम लोग जानते हैं कि तब्बू वाला यह रोल माधुरी को ऑफर किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया था। इसकी वजह सलमान खान थे, जिसका खुलासा माधुरी ने किया था।
क्या आप जानते हैं कि माधुरी दीक्षित ने सूरज बड़जात्या की 'हम साथ साथ हैं' को ठुकरा दिया था?
Comments (0)